नवरात्रि पर्व का हो गया आगाज़, क्या वास्तव में सोशल मीडिया युग में फोटोसेशन तक ही सीमित रह जा रही आस्था और भक्ति?

ब्यूरो रिपोर्ट

नवरात्रि पर्व का आगाज अब हो गया है। मां दुर्गा के भक्तों में अपार उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

नवरात्रि पर्व का आगाज अब हो गया है। मां दुर्गा के भक्तों में अपार उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। पहले दिन से ही जहां एक तरफ अलग-अलग दुर्गा मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है वहीं दूसरी तरफ दुर्गा पूजा एवं मूर्ति स्थापित करने के लिए पंडाल सजाए गए हैं, जहां अब मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाने की तैयारी भी अपने अंतिम चरण से गुजर चुकी है। पंडालों में दुर्गा, लक्ष्मी, गणेश एवं सरस्वती तथा कार्तिकेय की मूर्तियां स्थापित की जा रही है, जो आस्था और विश्वास की मजबूती को स्पष्ट करता प्रतीत हो रहा है।

सोशल मीडिया युग में बात आस्था, विश्वास और फोटोसेशन की करें तो वास्तव में यह विचार अत्यंत गहरा और श्रद्धा एवं भाव के बीच सोशल मीडिया के स्थान की कल्पना हैरानी भी व्यक्त कर सकता है।
जब से लोगों के हाथों में मोबाइल आया अन्य कामों में लोग लापरवाही बरतने लगें। चन्द समय मिला नहीं कि लोगों का मोबाइल निकल जाता है।
लोग शुभ अवसरों के साथ-साथ अन्य मंदिरों एवं तीर्थस्थलों पर मोबाइल लेकर जानें लगें हैं, जहां दर्शन करने से पहले ही लोग तस्वीरों को कैद करनें में लग जाते हैं। चाहे वह मंदिर, तीर्थस्थल या मां दुर्गा का पंडाल ही क्यों न हो?
लोगों के अंदर आस्था और भक्ति-भाव की भावना तो जाग्रत होती है और वह मंदिरों एवं पंडालों तक जातें भी हैं, लेकिन ये भावना तब फिकी पड़ने लगती है जब दर्शन के लिए गए और उससे पहले लोग फोटोसेशन में लग जातें हैं। फोटोसेशन में लगने के बाद लोग जल्दबाजी में पूजा-अर्चना कर निकल देतें हैं क्योंकि उन्होंने तो अपना अधिकतम समय फोटोशूट में लगा दिया, जिससे वह शांति और सच्चे मन से मां के दर्शन करने के अवसर से वंचित भी रह जातें हैं।
मां दुर्गा की वह तस्वीरें तो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्मों द्वारा एक-दूसरे के माध्यम से मिल सकती है, लेकिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने का अवसर एवं वह महत्वपूर्ण क्षण एक-दूसरे के माध्यम से नहीं मिल सकता।
अतः सभी को होना चाहिए कि किसी भी मंदिर एवं तीर्थस्थलों पर जानें के बाद फोटोशूट से पहले वहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना एवं देवी-देवताओं के दर्शन करें और तब उन यादगार लम्हों की दीदार के लिए तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.