बलरामपुर:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के उतरौला में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


बलरामपुर जनपद के उतरौला में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बाक भवानी चौकी के पास, मिल्लत पब्लिक स्कूल के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार बताते चले की सोमवार को बाक भवानी चौकी के पास, इलाहाबाद बैंक कुंडऊ बौडीहार के निकट, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बाक भवानी चौकी इंचार्ज किसलय मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजू (26) पुत्र तिलकराम, निवासी रसूलाबाद, थाना गैंडास बुजुर्ग और चिनका (40) पुत्री सोमई, निवासी जोगिया, थाना गैंडास बुजुर्ग के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

Voice Of News 24