महराजगंज
महाराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव से रविवार को लापता हुए 5 वर्षीय प्रिंस उर्फ अंश का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव से रविवार को लापता हुए 5 वर्षीय प्रिंस उर्फ अंश का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्चे के लापता होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी ली।
प्रिंस अपनी मां के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर अपने नाना के घर कजरी गांव आया हुआ था। रविवार सुबह करीब 9 बजे वह घर के बाहर मोबाइल से खेल रहा था, तभी अचानक गायब हो गया। जब परिजनों ने उसे ढूंढा तो वह नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने गांव में पहुंचकर बच्चे की मां और अन्य परिजनों से विस्तार से पूछताछ की। उन्होंने हर छोटी-बड़ी जानकारी ली, जिससे यह समझने की कोशिश की जा सके कि बच्चा कैसे और किन परिस्थितियों में लापता हुआ।
पुलिस ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए पुलिस और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की संयुक्त टीम द्वारा डॉग स्क्वायड के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही, एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत बल) की टीम भी नदी और आसपास के पोखरों में तलाशी कर रही है।
बच्चे के लापता होने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में बेचैनी का माहौल है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि हरसंभव प्रयास कर बच्चे को जल्द ही सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा।
महराजगंज जनपद के निचलौल शहर से सटे ग्राम सभा ओवरी में आज सोमवार शाम को एक 14 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।@maharajganjpol pic.twitter.com/7yYm4kzUhS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2025























