महराजगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे मिला 14 वर्षीय किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल शहर से सटे ग्राम सभा ओवरी में आज सोमवार शाम को एक 14 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे मिलने से हड़कंप मच गया।

महराजगंज जनपद के निचलौल शहर से सटे ग्राम सभा ओवरी में आज सोमवार शाम को एक 14 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक किशोरी की पहचान शीतल कसौधन (14) पुत्री प्रदीप कसौधन के रूप में हुई है, जो ओवरी गांव की ही रहने वाली थी। आज दोपहर करीब 4:30 बजे उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे मिला। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की असल वजह का पता लगाया जा सके। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है।

 

Voice Of News 24