महराजगंज: नाना के घर आया 5 साल का मासूम बच्चा लापता, पुलिस और ग्रामीण तलाश में जुटे

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रक्षाबंधन के मौके पर नाना के घर आया 5 साल का एक मासूम बच्चा अचानक लापता हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रक्षाबंधन के मौके पर नाना के घर आया 5 साल का एक मासूम बच्चा अचानक लापता हो गया। बच्चे की पहचान अंश अग्रहरी (5) के रूप में हुई है, जो परसौनी कला पिपरहिया का रहने वाला है।

अंश अपनी मां के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी मुसहरन टोला स्थित अपने नाना के घर आया हुआ था। रविवार सुबह करीब 9 बजे वह घर के बाहर चक रोड पर मोबाइल से खेल रहा था, तभी अचानक वह गायब हो गया। जब कुछ देर बाद मां ने बच्चे को ढूंढा और वह नहीं मिला, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।जल्द इसकी सूचना अड्डा बाजार पुलिस चौकी को दी गई। चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नौतनवा थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव को सूचित किया।

पुलिस और ग्रामीण तलाश में जुटे

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे की खोजबीन शुरू की। उन्होंने आसपास के पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। महाराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

नौतनवा थाना अध्यक्ष ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस हर संभावित जगह पर बच्चे की खोज कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही अंश को सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.