मेरठ: एंटी करप्शन टीम ने 5000 की रिश्वत लेते चपरासी को धर दबोचा

मेरठ

मेरठ जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत, मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत, मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आज सोमवार को एसीएम (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) चतुर्थ कार्यालय में छापा मारकर टीम ने एक चपरासी को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की आरोपी चपरासी रणवीर ने एक व्यक्ति से काम कराने के बात पर में रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की, जिसके बाद टीम ने योजना बनाई।

आज सोमवार को जैसे ही रणवीर ने रिश्वत के ₹5000 लिए, घात लगाकर बैठी एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम रिश्वतखोर चपरासी को सिविल लाइन थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है और यह एक संदेश है कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.