देवरिया: रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का तांडव, RPF प्रभारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

देवरिया

उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से जबरन वसूली कर रहे किन्नरों ने उन्हें रोकने की कोशिश करने वाले RPF के इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यात्रियों की शिकायत पर RPF इंस्पेक्टर आस मोहम्मद अपनी टीम के साथ स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ किन्नरों को यात्रियों से जबरन पैसे वसूलते हुए देखा। जब इंस्पेक्टर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो किन्नर भड़क गए।

किन्नरों ने अचानक इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया और उन्हें लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल हो गए। गनीमत रही कि स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

यह पूरी घटना किसी यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर किन्नरों द्वारा की जाने वाली जबरन वसूली और अराजकता के मुद्दे को उजागर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

 

Voice Of News 24