सिद्धार्थनगर:मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला युवक, बानगंगा नदी में मिला शव,परिवार मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय मातम छा गया, जब दो दिन से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बानगंगा नदी में उतराता हुआ मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय मातम छा गया, जब दो दिन से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बानगंगा नदी में उतराता हुआ मिला। युवक की पहचान रामसजीवन कन्नौजिया के रूप में हुई है, जो मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था। शव मिलने के बाद से परिवार और पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

क्या है पूरी घटना

जानकारी के अनुसार बताते चले की रामसजीवन शुक्रवार को अपने घर से मुंबई में कमाने के लिए जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन रविवार को उसका शव गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर, बरैनिया गांव के पास, बानगंगा नदी में उतराता हुआ मिला। जब कुछ ग्रामीणों ने शव देखा तो उन्होंने जल्द ही पुलिस को सूचना दी।

शोहरतगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने देखा कि मृतक के दोनों पैर बंधे हुए थे, जिससे यह मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस को मृतक के पैंट में रखे आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त करने में मदद मिली। इसके बाद पुलिस ने रामसजीवन के परिवार को सूचना दी।

परिवार में कोहराम, पिता ने रंजिश से किया इनकार

बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता जग्गू और बाकी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी मातम का माहौल है। मृतक के पिता जग्गू ने बताया कि रामसजीवन उनका बड़ा बेटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने किसी भी तरह की दुश्मनी या रंजिश से इनकार किया है।

शोहरतगढ़ के थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पैर बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है, और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की वजह का पता चल सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.