महराजगंज: आवारा कुत्तों से बचकर घर में घुसा हिरन, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के बहुआर खुर्द गांव में आज गुरुवार को एक हिरन आवारा कुत्तों से बचने के लिए जंगल से भटक कर गांव में आ गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के बहुआर खुर्द गांव में आज गुरुवार को एक हिरन आवारा कुत्तों से बचने के लिए जंगल से भटक कर गांव में आ गया और एक ग्रामीण के घर में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने हिरन को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

सुबह के समय एक हिरन जंगल से निकलकर गांव में आ गया। तभी कुछ आवारा कुत्तों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए हिरन ने गांव में स्थित एक व्यक्ति के घर में शरण ली।

ग्राम प्रधान श्याम सुंदर गुप्ता ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरन को सावधानी से पकड़ा और उसे निचलौल क्षेत्र के उत्तरी बीट के जंगल में सही सलामत छोड़ दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.