सिद्धार्थनगर: प्रशासन की बड़ी सफलता 30 बोरी यूरिया खाद बरामद,तस्करी रोकने पर उठे सवाल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के किसान एक तरफ यूरिया खाद के लिए घंटों लाइन में लगकर संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बड़े पैमाने पर खाद की तस्करी का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के किसान एक तरफ यूरिया खाद के लिए घंटों लाइन में लगकर संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बड़े पैमाने पर खाद की तस्करी का मामला सामने आया है। मोहाना पुलिस, नायब तहसीलदार सदर और SSB ककरहवा की संयुक्त टीम ने ग्राम पतीला में छापेमारी कर धर्मराज के घर से 30 बोरी यूरिया खाद बरामद की है।

तस्करी पर किसानों का गुस्सा

किसानों को सहकारी समितियों पर 12-12 घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी मुश्किल से एक बोरी यूरिया मिल पा रही है। ऐसे में तस्करों के पास इतनी मात्रा में खाद का मिलना कई सवाल खड़े करता है। किसानों ने आरोप लगाया है कि यह सब स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है। उनका कहना है कि तस्करी रोकने के नाम पर केवल दिखावटी कार्रवाई होती है, जबकि सीमावर्ती क्षेत्रों से लगातार यूरिया नेपाल भेजी जाती है।

कानूनी कार्रवाई के निर्देश

बरामदगी के बाद जिला कृषि अधिकारी को कानूनी कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसानों ने प्रशासनिक व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नाराजगी जताते हुए मांग की है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम किसानों को सही समय पर खाद मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.