महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रोहिन नदी पार करते समय एक 20 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रोहिन नदी पार करते समय एक 20 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। यह घटना टेढ़ी गांव की है, जहां का निवासी अंगेश पुत्र बैजनाथ अपने दूसरे घर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार की यह घटना कल देर शाम की है। अंगेश नदी पार कर रहा था तभी अचानक तेज धारा के बीच उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नदी में बह गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही क्षणों में वह काफी दूर बह गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल पर मौके पर पहुंची और रात में ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। आज सुबह होते ही और PAC की जल इकाई को बुलाया गया। दोनों टीमें पुलिस के साथ मिलकर नाव और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही हैं। पुरंदरपुर के थाना प्रभारी मनोज राय ने बताया कि फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। अंगेश का परिवार गहरे सदमे में है और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिद्धार्थनगर: दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, दो गंभीर रूप से घायलhttps://t.co/roQODctwIA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 28, 2025























