सिद्धार्थनगर: दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, दो गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज-चन्द्रीपघाट मार्ग पर आज गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज-चन्द्रीपघाट मार्ग पर आज गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भवानीगंज थाना क्षेत्र के चन्द्रीपघाट पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का विवरण

सुबह करीब 6 बजे, जबजौआ गांव निवासी सद्दाम अपनी मां फातमा खातून को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। कार में उनके साथ मोहम्मद उजैर और शादाब भी मौजूद थे। पुल के पास अचानक कार पुलिया से जा टकराई।

हादसे में सद्दाम की मां फातमा खातून और मोहम्मद उजैर को गंभीर चोटें आईं। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

घायलों को गोंडा रेफर किया गया

दुर्घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत भवानीगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले चन्द्रीपघाट के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने फातमा खातून और मोहम्मद उजैर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत गोंडा रेफर कर दिया।कार चालक सद्दाम और शादाब को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.