लखनऊ: फर्जीवाड़ा करने वाले सहायक आयुक्त निलंबित, 18.97 करोड़ रुपये के फर्जी ITC का मामला

संतकबीरनगर

राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संत कबीर नगर में तैनात सहायक आयुक्त अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लखनऊ:राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संत कबीर नगर में तैनात सहायक आयुक्त अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है। उन पर फर्जी फर्मों के साथ मिलीभगत कर 18.97 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले में शामिल होने का आरोप है।

अरविंद कुमार पर आरोप है कि उन्होंने नियम विरुद्ध तरीके से यादव इंटरप्राइजेज नामक फर्म का रजिस्ट्रेशन किया और समय पर उसका वेरिफिकेशन नहीं किया। इस लापरवाही का फायदा उठाकर फर्म ने 18.97 करोड़ रुपये का फर्जी ITC हड़प लिया। इसके बाद, इस फर्म ने राधे इंटरप्राइजेज, दिल्ली और एल्फा इंटरप्राइजेज, हरियाणा को भी अवैध रूप से पैसा ट्रांसफर किया।

राज्य कर विभाग इस तरह के मामलों को लेकर सख्त है। यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि अब तक आधा दर्जन से अधिक अधिकारी इस तरह की मिलीभगत के आरोप में निलंबित हो चुके हैं। विभाग लगातार बोगस फर्मों की जांच कर रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या मिलीभगत को बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर काम कर रहा है।

 

Voice Of News 24