मऊ:प्रेमी को देर रात अपनी प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी,चोर समझकर प्रेमी की हुई पिटाई

मऊ

मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के उतराई गांव में अजब गजब घटना घटी एक प्रेमी को देर रात अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के उतराई गांव में अजब गजब घटना घटी एक प्रेमी को देर रात अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। लड़की के घरवालों ने उसे चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। घर में आहट सुनकर परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति को देखकर उसे चोर समझ लिया और बिना कुछ पूछे उसकी पिटाई शुरू कर दी।

 

काफी देर तक पिटाई करने के बाद, उन्होंने पुलिस को बुलाया और युवक को उनके हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में मामला सामने आया कि युवक चोर नहीं, बल्कि अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। दोनों पक्षों के बीच अब पुलिस समझौता कराने का प्रयास कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.