लखनऊ
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में हो रही धांधली पर कड़ी नाराजगी जताई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में हो रही धांधली पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने पाया कि कई शिकायतों को बिना समाधान किए ही निस्तारित दिखा दिया गया है, जिस पर उन्होंने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों (एमडी) को शिकायतों की क्रॉस-चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
गलत निस्तारण पर होगी सख्त कार्रवाई
समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में अगर किसी भी शिकायत को गलत तरीके से निस्तारित पाया जाता है, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी एमडी को भी यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके पास आने वाले फोन कॉल्स का उचित और त्वरित जवाब दिया जाए, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द हो सके।
इसके अलावा, एके शर्मा ने अधिकारियों को हाईवे पर हो रही विद्युत चोरी को रोकने के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी से न केवल राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि यह बिजली आपूर्ति को भी प्रभावित करता है।
महराजगंज: फरेंदा में सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौतhttps://t.co/T3UJspgHaP@Uppolice @maharajganjpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 28, 2025























