महराजगंज: फिल्मी अंदाज में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक घर में चोरी की घटना को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक घर में चोरी की घटना को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नगदी बरामद की है।

लड़की से दोस्ती कर रची साजिश

यह मामला नौतनवा थाना क्षेत्र के सिसवा तौफीक गांव का है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किशन उर्फ लविस और शैलेंद्र सिंह उर्फ अरुण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इन्होंने चोरी से पहले उस घर की एक लड़की से दोस्ती की। इसी दोस्ती का फायदा उठाकर, इन्होंने घर में रखे गहनों और रुपयों की जानकारी जुटाई।

इसके बाद, दोनों आरोपी लगातार लड़की के घर आते-जाते रहे और उन्होंने चोरी की पूरी योजना बनाई।

रक्षाबंधन पर दिया घटना को अंजाम

रक्षाबंधन के दिन, जब लड़की और उसके परिजन त्योहार मनाने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां गए, तो मौका पाकर दोनों शातिर चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वापस लौटने पर, जब परिजनों ने घर का सामान बिखरा हुआ देखा, तो उन्हें चोरी का पता चला।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़ितों की शिकायत के बाद, नौतनवा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को राधा रानी इंडेन गैस सर्विस पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपियों के पास से एक जोड़ी कान का फूल, एक जोड़ी झुमका, कान की बाली, एक आधार कार्ड, बैंक पासबुक और ₹5000 नगद बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को BNS की धारा 305(ए), 317(2), और 331(4) के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

इस गिरफ्तारी में अड्डा चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, हेड कांस्टेबल अनिल गौड़, और कांस्टेबल विपिन गौड़ व अभिषेक यादव की टीम शामिल रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.