महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उर्वरक वितरण का किया औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर दिए सख्त निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तहसील फरेंदा में स्थित विभिन्न सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तहसील फरेंदा में स्थित विभिन्न सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उर्वरक (खाद) की उपलब्धता और वितरण प्रणाली की जांच की, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गोपलापुर दूबे, आनंदनगर और परसा बेनी समिति का निरीक्षण

डीएम ने सबसे पहले गोपलापुर दूबे सहकारी समिति का दौरा किया, जहां उन्होंने स्टॉक रजिस्टर और खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि टोकन सिस्टम के आधार पर पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण किया जा रहा है। साथ ही, लेखपालों, पुलिस और अन्य ब्लॉक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर वितरण प्रक्रिया को और भी पारदर्शी बनाया गया है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने आनंदनगर और परसा बेनी समितियों का भी जायजा लिया। उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।

किसानों को किया आश्वस्त, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

लाइन में लगे किसानों से बात करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार ही खाद खरीदें और अवैध भंडारण न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता से अधिक खाद खरीदने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने उपजिलाधिकारी फरेंदा और एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि हर किसान को उसकी जरूरत के हिसाब से खाद मिले। यदि कहीं भीड़ अधिक हो, तो अतिरिक्त उर्वरक उपलब्ध कराकर आवंटन किया जाए। इस दौरान एसडीएम शैलेंद्र गौतम और एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.