महराजगंज: धानी बाजार में छत का छज्जा गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने धानी बाजार में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने धानी बाजार में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। शाम के समय एक मकान की छत का छज्जा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दीपक पुत्र सजनलाल (पटटू) नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि दीपक को संभलने का मौका ही नहीं मिला। छज्जा गिरने से उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल दीपक को तुरंत धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद धानी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में चिंता का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.