महराजगंज:पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़,दो चोरों को किया गिरफ्तार ,नेपाल में बेचते थे फोन

महराजगंज

महराजगंज जनपद की कोल्हूई पुलिस ने पिछले एक हफ्ते से परेशान कर रहे मोबाइल चोर गिरोह को धर दबोचा है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद की कोल्हूई पुलिस ने पिछले एक हफ्ते से परेशान कर रहे मोबाइल चोर गिरोह को धर दबोचा है। इन चोरों ने अब तक 12 से 15 मोबाइल फोन लोगों से छीनकर पड़ोसी देश नेपाल में बेचे थे, जिससे पुलिस के लिए उनका पता लगाना मुश्किल हो रहा था।

कैसे पकड़े गए चोर?

जानकारी के अनुसार बताते चले की आज सुबह, थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में एकसड़वा ओवरब्रिज के पास वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान, मोबाइल चोर भी उसी रास्ते से आ रहे थे। पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन कोल्हूई पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों चोरों को पकड़ लिया।

बरामदगी और नेपाल कनेक्शन

पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए चोरों में से एक लोटन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह मोबाइल छीनकर नेपाल में दुकान चला रहे अपने दोस्त के पास बेच देता था। यही वजह थी कि चोरी हुए मोबाइलों की लोकेशन ट्रैक नहीं हो पा रही थी।

कानूनी कार्रवाई

कोल्हूई पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान इन दो मोबाइल चोरों को पकड़ा गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]