सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक मदरसे की स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक मदरसे की स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार पांच छात्राओं और बस चालक को भी चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार बताते चले की यह बस तिगड़वा से मिठवल की ओर स्कूली छात्राओं को लेने जा रही थी। हादसा पाली गांव के पास हुआ, जब बस पहले एक बाइक सवार से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
इस हादसे में बाइक सवार पाला गांव निवासी संदीप वर्मा (पुत्र हनुमान वर्मा) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बस पलटने से उसमें सवार पांच छात्राओं और चालक को भी चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हड़हवा पुल के पास कल रात 9 बजे राजेन्द्र प्रजापति जो गोरखपुर से ड्यूटी से अपने घर आ रहा था कि हड़हवा पुल के आगे चलती स्कूटी को कुछ लड़को ने रोक कर हाथा पाई किये नगदी एवं मोबाइल छिन लिया । @Uppolice @gorakhpurpolice pic.twitter.com/9A43ZcbHr8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2025























