मुजफ्फरनगर: मामूली मामूली कहासुनी पर खूनी संघर्ष, पथराव का सोशल मीडिया वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मिमलना गांव में आज एक मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर जनपद के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मिमलना गांव में आज एक मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर छतों पर पथराव हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई भी की। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, मिमलना गांव में दो पड़ोसी पक्षों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट पर उतारू हो गए।

संघर्ष के दौरान, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर छतों से जमकर पथराव किया। पथराव का यह भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पत्थरबाजी साफ देखी जा सकती है। इससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष की कुछ महिलाओं ने उनके घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी मारपीट की। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित पक्ष ने सिटी कोतवाली में दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.