बलरामपुर: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय निर्माण में धीमी गति पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने लगाई फटकार, गुणवत्ता और सुरक्षा पर जोर

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर का जायजा लिया और कार्य में अपेक्षित गति न पाए जाने पर साइट इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश दिए।

शुक्रवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल अचानक निर्माणाधीन विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, बॉयज हॉस्टल सहित अन्य ब्लॉकों में चल रहे निर्माण कार्य का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री जैसे सरिया और सीमेंट की गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच की। उन्होंने विभिन्न ब्लॉकों के छत की कास्टिंग कार्य का भी निरीक्षण किया।

डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और सभी ब्लॉकों में अलग-अलग टीमें लगाकर कार्य तीव्र गति से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि श्रमिक बिना हेलमेट और सेफ्टी शूज के काम करते पाए गए। इस पर उन्होंने साइट इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि साइट पर सभी निर्माण श्रमिकों को अनिवार्य रूप से सेफ्टी सामग्री प्रदान की जाए।

उन्होंने लैब में कास्टिंग क्यूब की क्षमता का परीक्षण भी करवाया, ताकि निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने बल देते हुए कहा कि मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय सरकार की विशेष प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो।

इस निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड), अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (भवन खंड), जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। डीएम के इस कड़े रुख से निर्माण कार्य में तेजी आने और गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.