महराजगंज: भसुर ने किया अवैध संबंध का प्रयास, विरोध करने पर महिला और भाई को पीटा,भाई की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपरौली गांव में एक महिला के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास और विरोध करने पर हुई बर्बर पिटाई का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपरौली गांव में एक महिला के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास और विरोध करने पर हुई बर्बर पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पीड़िता सरस्वती ने पुलिस अधीक्षक को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया है कि 17 जुलाई को उनके भसुर (पति का भाई) ओमप्रकाश उर्फ बागड़ ने शराब के नशे में उनके साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। जब सरस्वती ने इसका पुरजोर विरोध किया, तो ओमप्रकाश ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस घटना के बाद सरस्वती ने इसकी जानकारी अपने पति सुभाष को दी, लेकिन पति ने उल्टे सरस्वती का ही साथ नहीं दिया। आरोप है कि पति सुभाष ने ओमप्रकाश के साथ मिलकर मनीष, धनिया और छोटू गुची  के साथ सरस्वती से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट से परेशान होकर सरस्वती ने फोन कर अपने भाई लक्ष्मण को बुलाया। रात करीब 9:30 बजे जैसे ही लक्ष्मण मौके पर पहुंचा, हमलावरों – सुभाष, ओमप्रकाश उर्फ बागड़, मनीष, धनिया और छोटू गुची – ने लाठी-डंडों और ईंट से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल लक्ष्मण को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता सरस्वती ने पुलिस अधीक्षक से इस पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.