महराजगंज: नौतनवां से 13 वर्षीय आर्यन मणि त्रिपाठी लापता, पुलिस ने की सूचना देने की अपील

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र के सम्पतिहा गांव निवासी 13 वर्षीय आर्यन मणि त्रिपाठी पुत्र मनीष मणि त्रिपाठी कल दोपहर 3 बजे से अपने घर से लापता हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र के सम्पतिहा गांव निवासी 13 वर्षीय आर्यन मणि त्रिपाठी पुत्र मनीष मणि त्रिपाठी कल दोपहर 3 बजे से अपने घर से लापता हैं। उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार और पुलिस दोनों चिंतित हैं और आम जनता से आर्यन त्रिपाठी को ढूंढने में सहयोग की अपील की है।

दोपहर 3 बजे से गायब

परिजनों के अनुसार, आर्यन मणि त्रिपाठी कल दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से बाहर निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने सभी संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने जारी की अपील

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आर्यन की तलाश में जुट गई है। महराजगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को अर्थन मणि त्रिपाठी के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो कृपया तत्काल महराजगंज पुलिस को सूचित करें। आपकी एक छोटी सी जानकारी बच्चे को सकुशल घर वापस लाने में सहायक हो सकती है।

यदि आपको अर्थन मणि त्रिपाठी के बारे में कोई भी सूचना मिलती है, तो कृपया तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या महराजगंज पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.