महराजगंज
हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज शनिवार को अपने महराजगंज दौरे के दौरान जनपद के एकमात्र प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज शनिवार को अपने महराजगंज दौरे के दौरान जनपद के एकमात्र प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए श्रद्धापूर्वक प्रार्थना की।
अपने दौरे के क्रम में, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने भगवान जगन्नाथ स्वामी इंटरमीडिएट कॉलेज और भगवान जगन्नाथ अमृत सरोवर का विधिवत लोकार्पण किया। यह अमृत सरोवर ‘अमृत सरोवर’ योजना के तहत विकसित किया गया है, जो जल संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के विकास में सहायक होगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मनरेगा पार्क का शिलान्यास भी किया, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं को गति देने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि भगवान जगन्नाथ स्वामी इंटरमीडिएट कॉलेज नई शिक्षा नीति के अनुरूप संचालित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा और वे शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकेंगे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया। साथ ही, उन्होंने गौ सेवा कर भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने राज्यपाल का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
महराजगंज के निचलौल शहर में एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना आज शनिवार शाम 7:00 बजे हरेडिह वार्ड स्थित चंडी माता मंदिर के पास हुई, जब महिला सड़क पार कर रही थी।@maharajganjpol pic.twitter.com/FSGGpzKcCo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 12, 2025























