मेरठ: बिजली के खंभे हटाने के दौरान हादसा, क्रेन ड्राइवर की करंट लगने से दर्दनाक मौत,

मेरठ

मेरठ जनपद से विकास प्राधिकरण (एमडीए) की एक बड़ी लापरवाही के चलते आज लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में एक दर्दनाक हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद से विकास प्राधिकरण (एमडीए) की एक बड़ी लापरवाही के चलते आज लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मदीना फेज-2 की अवैध कॉलोनी में बिजली के खंभे हटाने पहुंची एमडीए की टीम ने बिना शटडाउन लिए काम शुरू कर दिया, जिसकी चपेट में आकर एक क्रेन ड्राइवर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना आज दोपहर उस समय हुई जब एमडीए की टीम अवैध कॉलोनी में लगे बिजली के खंभों को हटाने के लिए क्रेन के साथ पहुंची। हैरानी की बात यह है कि एमडीए ने इस कार्रवाई के संबंध में बिजली विभाग को कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी और न ही बिजली सप्लाई बंद करने (शटडाउन) का इंतजार किया।

मौके पर क्रेन ड्राइवर छोटेलाल और उसका हेल्पर गया प्रकाश मौजूद थे। काम के दौरान अचानक 11 केवी की हाई-टेंशन बिजली लाइन से जेसीबी मशीन छू गई। मशीन के छूते ही पूरी क्रेन में जबरदस्त करंट दौड़ गया। हेल्पर गया प्रकाश तो तुरंत कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा, लेकिन ड्राइवर छोटेलाल को संभलने का मौका नहीं मिला। वह क्रेन पर ही बुरी तरह जल गया और नीचे गिर पड़ा।

हादसा इतना भीषण था कि छोटेलाल का शरीर बुरी तरह झुलस गया था और उसके कपड़े भी जल चुके थे। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद एमडीए के अधिकारी और कर्मचारी मौके से भाग गए। किसी ने भी घायल को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई।इस घटना ने एमडीए की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Voice of News 24

बुलंदशहर: पुणे में आयोजित ‘अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम’ के लिए युवाओं की टीम रवाना बुलंदशहर बुलंदशहर जनपद के भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ‘मेरा युवा भारत’ अभियान के अंतर्गत महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने वाले अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए जनपद की युवा टीम को आज विधिवत रवाना किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। बुलंदशहर जनपद के भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ‘मेरा युवा भारत’ अभियान के अंतर्गत महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने वाले अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए जनपद की युवा टीम को आज विधिवत रवाना किया गया। यह कार्यक्रम 20 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक संचालित होगा। उपनिदेशक आकर्ष दीक्षित ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित युवा भाग ले रहे हैं। बुलंदशहर से सोनू कुमार, विनय कुमार, विपिन कुमार, कपिल कुमार और वेद प्रकाश सहित जहांगीराबाद की रानी लक्ष्मीबाई युवती मंडल की प्रतिनिधि लक्ष्मी अन्य महिला प्रतिभागियों के साथ पुणे के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक संवाद और सामाजिक समझ को सुदृढ़ करना है। विभिन्न राज्यों के युवाओं के साथ आपसी मेल-जोल से प्रतिभागियों के नेतृत्व कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जिला कार्यालय से विदा करते समय अधिकारियों ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अनुभव उन्हें राष्ट्र निर्माण में एक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार करेगा।