मेरठ पुलिस की बड़ी सफलता मुठभेड़ में 25 हजारी इनामी गोकश को पुलिस ने दबोचा

मेरठ

मेरठ जनपद के इचौली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और गोकशी के वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मेरठ जनपद के इचौली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और गोकशी के वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ सोनू को पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस मसूरी पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो बाइक सवार ने अपनी गाड़ी कच्चे रास्ते पर मोड़ दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश आसिफ उर्फ सोनू के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

क्या था मामला

यह मुठभेड़ 10 जून को जलालपुर गांव में हुई गोकशी की घटना से जुड़ी है। इस मामले में पुलिस पहले ही परवेज, पप्पू, आकिब, वसीम और कदीर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आसिफ इसी गिरोह का सदस्य था, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।

 

 

 

 

Voice Of News 24