मेरठ :भाजपा पार्षद गगनदीप गौतम का हार्टअटैक से निधन

मेरठ

मेरठ के वार्ड 67 कैलाशपुरी से भाजपा पार्षद गगनदीप गौतम का गुरुवार को हार्टअटैक से निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मेरठ के वार्ड 67 कैलाशपुरी से भाजपा पार्षद गगनदीप गौतम का गुरुवार को हार्टअटैक से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से स्थानीय नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड में किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार बताते चले पार्षद गगनदीप गौतम की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अटैक कब और कहाँ आया कुछ लोगों का कहना है कि गगनदीप सुबह जिम गए थे और वहाँ से लौटते समय रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वे जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गगनदीप गौतम वार्ड 67 कैलाशपुरी से पार्षद थे। उन्होंने नगर निगम चुनाव में भाजपा नेत्री मीनल गौतम को निर्दलीय चुनाव लड़कर हराया था, जिसके बाद उन्होंने जीत हासिल की थी। 2024 के चुनावों से पहले, उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

बताया जा रहा है कि इस चुनाव से पहले, गगनदीप गौतम दो बार कांग्रेस के टिकट पर इसी वार्ड से चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।गगनदीप गौतम के निधन से मेरठ के राजनीतिक गलियारों में दुख का माहौल है।

 

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.