सिद्धार्थनगर: मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सिद्धार्थनगर

आगामी मोहर्रम पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने के उद्देश्य से आज गुरुवार को सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर:आगामी मोहर्रम पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने के उद्देश्य से आज गुरुवार को सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर हुई इस बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बाँसी प्रवीन प्रकाश के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बैठक का नेतृत्व किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु, मौलवी और समाजसेवी भी शामिल हुए, जो सामाजिक सद्भाव का प्रतीक था। साथ ही, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस ने मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की योजना बनाई है। इसके तहत संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और भ्रमणशील पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी विशेष योजना बनाई गई है ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या या असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Voice Of News 24