मुख्यमंत्री योगी का गोरखपुर दौरा कल, आजमगढ़ का भी कल दौरा कर 91.352 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी कल यानी शुक्रवार को आजमगढ़ और अपने गृह जनपद गोरखपुर का दौरा करेंगे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी कल आजमगढ़ और गोरखपुर का दौरा करेंगे।गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का कल लोकार्पण भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।
आजमगढ़ के फूलपुर में भी सीएम योगी 91.352 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सैंड आर्ट गैलरी का अवलोकन करेंगे और शिलापट्ट का अनावरण कर योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का एक छोर आजमगढ़ में, दूसरा छोर गोरखपुर के भगवानपुर टोलप्लाजा के पास है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे 37 गांवों से होकर गुजरा है। आजमगढ़ में योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने के बाद गोरखपुर वाले छोर पर पहुंचेंगे। मिली जानकारी अनुसार 4 जिलों से होकर गुजरेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे जिसमें गोरखपुर,संतकबीरनगर,अंबेडकरनगर तथा आजमगढ़ शामिल हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.