सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल- 102 अदद (मूल्य करीब ₹12 लाख 50 हजार) गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद कर उनके स्वामियों को वितरित किया गया । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले में विभिन्न स्थानों पर गुम हुये मोबाईल फोन की शिकायत उसके स्वामियों द्वारा दर्ज कराई थी। जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन द्वारा सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक की आदेश के अनुपालन में सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास के माध्यम से आज गुरुवार को 102 अदद मोबाईल फोन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये है ।
आज गुरूवार को पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन द्वारा बरामद मोबाईल फोन को सम्बन्धित मोबाईल धारकों को सौंपा गया। अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सिद्धार्थनगर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मोबाईल धारकों ने बताया गया कि उन्हे विश्वास नही था, कि उन्हे अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा । मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन द्वारा ₹10,000/- पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।
#सिद्धार्थनगर #news #latestnews #खबरें #breakingnews #meerut #saharanpu pic.twitter.com/T71sQmnVmz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2025





















