महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी में सिंगापुर भेजने का झांसा देकर एक ट्रैवल एजेंट ने 11 लोगों से 25 लाख रुपये की ठगी की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी में सिंगापुर भेजने का झांसा देकर एक ट्रैवल एजेंट ने 11 लोगों से 25 लाख रुपये की ठगी की है। ठग एजेंट ने इन सभी लोगों के लिए फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी बनवाए। जब पीड़ितों को धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तो उन्होंने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने अब एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा
नेपाल के पाल्ही नंदन वड़ा नंबर 3, ग्राम कुसमा, थाना और जिला नवलपरासी निवासी नसरुद्दीन जोलहा ठूठीबारी कस्बे में कारोबार करते हैं। नसरुद्दीन ने बताया कि कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भठिया प्रसिद्ध तिवारी निवासी शोएब अख्तर से उनकी पुरानी जान-पहचान थी। शोएब अख्तर लोगों को विदेश भेजने और वीजा व पासपोर्ट बनवाने का काम करता था।
शोएब अख्तर ने नसरुद्दीन के परिचित 11 लोगों को सिंगापुर भेजने का वादा किया और उनसे कुल 25 लाख रुपये ठग लिए। इसमें से 18 लाख 20 हजार रुपये बैंक खाते में और छह लाख अस्सी हजार रुपये नकद लिए गए। पैसे लेने के बाद, शोएब ने लोगों को जाली पासपोर्ट और सिंगापुर भेजने के लिए फर्जी वीजा दे दिए। उसने 27 नवंबर 2024 को सिंगापुर जाने का समय दिया।
काठमांडू में हुआ शक, फिर खुला राज
सिंगापुर जाने के लिए शोएब अख्तर इन 11 लोगों को तीन दिनों तक काठमांडू में रोके रहा। इस दौरान पीड़ितों को कुछ संदेह हुआ। जब उन्होंने शोएब अख्तर द्वारा दिए गए वीजा और पासपोर्ट की जांच करवाई, तो पता चला कि सब कुछ फर्जी है।
अपने पैसे मांगने पर शोएब अख्तर ने पीड़ितों को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ितों ने पहले पुलिस से मदद मांगी, लेकिन जब उन्हें कोई सहायता नहीं मिली, तो उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया।
#सिद्धार्थनगर #news #latestnews #खबरें #breakingnews #meerut #saharanpu pic.twitter.com/T71sQmnVmz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2025


















