महराजगंज:तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से बाइक चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम डोमा में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम डोमा में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की तबरेज अंसारी (पुत्र मकसूद, उम्र 25 वर्ष) अपनी बाइक से रामकोला मोती पापड़ से अपनी बहन के घर आजाद नगर जा रहा था। डोमा गाँव के पास तबरेज की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।

बाइक की चपेट में आने से डोमा काटी गाँव की खुशबू (पुत्री सुक्खू, 18 वर्ष) और बंदना (पुत्री लालजी, 17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चालक तबरेज अंसारी भी इस दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गया।

तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]