नेपाल की पहाड़ियों पर भारी बारिश से उफान पर बाणगंगा नदी, सिद्धार्थनगर में नदी किनारे बसे लोगों में दहशत

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर में बाणगंगा नदी के किनारे बसे गांवों के लिए अब संकट का समय आ गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ क्षेत्र में बहने वाली बाणगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से लोग दहशत में जी रहे हैं।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक नेपाल की पहाड़ियों पर हो रही तेज बारिश के कारण बाणगंगा नदी उफान पर आ गई है। जल स्तर बढ़ने से लोगों में दहशत है और कई गांव के बाढ़ की चपेट में आने की भी खबर मिल रही है।

नेपाल के अर्घाखांची जिले से निकली बाणगंगा नदी नेपाल की पहाड़ियों पर बारिश होने के बाद उफान पर आ जाती है। जल स्तर बढ़ने पर खतरनाक हो जाती है। कई गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। उसके बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में दहशत फैल जाता है।

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ क्षेत्र में बाणगंगा नदी के किनारे बसे कुछ प्रमुख गांवों में शोहरतगढ़, बढ़नी, और उसका बाजार शामिल हैं। जहां बारिश के दिनों में बाढ़ जैसी समस्याओं को लेकर सबके अंदर भय बना रहता है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]