दो प्यार करने वाले वाले हो गए जुदा युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास और प्रेमिका ने दी जान, प्रेम का विरोध और दिल दहला देने वाला अंत

मेरठ

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड के फाजलपुर अनूपनगर में प्रेम-प्रसंग के विरोध के चलते बुधवार को एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसके बाद उसकी प्रेमिका ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड के फाजलपुर अनूपनगर में प्रेम-प्रसंग के विरोध के चलते बुधवार को एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसके बाद उसकी प्रेमिका ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जबकि युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और युवक की माँ ने युवती के परिजनों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रेम का विरोध और दिल दहला देने वाला अंत

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर अनूपनगर निवासी 25 वर्षीय प्रवीण सैनी का पड़ोस में रहने वाली 24 वर्षीय सोनी सैनी से पिछले पाँच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी से थे और उनकी माँएं रिश्ते में बहनें लगती थीं, जिस कारण परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। परिजनों ने दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा रखी थी।

बुधवार को प्रवीण सोनी से शादी की बात करने उसके घर पहुँचा। परिजनों ने इसका कड़ा विरोध किया और सोनी के भाई ने प्रवीण के साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ।

झगड़े से आहत होकर प्रवीण अपने घर लौटा और उसने खुद पर थिनर डालकर आग लगा ली। परिजनों ने तुरंत आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक प्रवीण काफी झुलस चुका था। उसे रोहटा रोड के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

प्रवीण के आत्मदाह के प्रयास की खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई। यह जानकारी मिलते ही शाम करीब 4:30 बजे सोनी ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव लटका देख परिजनों में मातम छा गया। किसी ने डायल 112 को इसकी सूचना दी।

पुलिस कार्रवाई और हत्या का आरोप
सोनी की आत्महत्या की सूचना पर डायल 112 और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुँची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देर शाम प्रवीण की माँ शीतल ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने सोनी के परिजनों पर अपनी बेटी की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर में शीतल ने बताया कि उनके बेटे प्रवीण का सोनी से प्रेम-प्रसंग था, जिसका सोनी के परिजन विरोध करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह युवती के परिजनों ने उनके बेटे प्रवीण पर जानलेवा हमला किया, जिससे क्षुब्ध होकर प्रवीण ने आत्मदाह का प्रयास किया। इसके बाद युवती के परिजनों ने सोनी की फांसी लगाकर हत्या कर दी।

पुलिस का बयान

डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी ने बताया, “प्रेम-प्रसंग में युवक ने खुद को आग लगाई है, इसकी जानकारी मिलने पर युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। युवक की माँ की ओर से तहरीर दी गई है, इसमें युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। अभी तक युवती पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.