मेरठ
मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र के तिहाई जंगल में 18 वर्षीय वंश गुर्जर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र के तिहाई जंगल में 18 वर्षीय वंश गुर्जर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव नवनीत चौहान के ट्यूबवेल पर पड़ा मिला, जिसकी सूचना नवनीत के नौकर ने खेत मालिक को और उन्होंने तत्काल मवाना थाना पुलिस को दी।
पुलिस को सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुँचे और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल ने घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी जुटाई, जिसकी सूचना एसएसपी मेरठ को दी गई। तुरंत ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर पहुँचकर साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिया है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक वंश गुर्जर के परिजन सदमे में हैं। वंश का बड़ा भाई मोनू घटना स्थल पर विलाप करते हुए बुरी तरह से टूट गया था। उसकी माँ और बहन भी मौके पर पहुँचीं और रोते हुए कह रही थीं, “तूने तो हमारा जीवन ही उजाड़ दिया।” परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
परिवार में दो भाई और एक बहन थे। वंश की माँ ने तो कल ही हरिद्वार से लौटने के बाद मोहल्ले में प्रसाद बांटा था, उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके परिवार पर इतना बड़ा दुख का पहाड़ टूट पड़ेगा।
हाई स्कूल पास युवक था वंश
वंश गुर्जर, जिसकी आयु 18 वर्ष थी, ने इसी वर्ष नवजीवन किसान इंटर कॉलेज, मवाना से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
घटना की सूचना पूरे इलाके में हवा की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। मवाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ के मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।
उत्तर प्रदेश –
जिला आजमगढ़ में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह पर हमला। जमीन पर गिराकर लाठी–डंडों से पीटा।@digazamgarh @azamgarhpolice @azamgarhpolice2 pic.twitter.com/NmlqPMw41S— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2025























