महराजगंज : यूपी पुलिस भर्ती के तहत चयनित नव नियुक्त पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने हेतु लखनऊ किया गया रवाना,कल डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन

महराजगंज

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने यूपी पुलिस भर्ती के तहत चयनित नव नियुक्त पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने हेतु लखनऊ किया गया रवाना, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

आज शनिवार को जनपद महराजगंज से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के तहत चयनित नव नियुक्त पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने हेतु लखनऊ रवाना किया गया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा उनके साथ एसपी ने अनुभव साझा करते हुए उनके इस राहत भरी मंगलमय यात्रा के लिए कामना करते उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

कल यानी 15 जून रविवार को डिफ़ेंस एक्सपो ग्राउंड में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सिपाही भर्ती के 60244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इन आंकड़ों में नवचयनित सिपाहियों में 12048 महिलाएं भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम दिग्गज मौजूद रहेंगे।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.