सिद्धार्थनगर: युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बाल्मिकीनगर में आज सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के बाल्मिकीनगर में आज सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां 25 वर्षीय युवक शशिकांत वर्मा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

परिजनों के अनुसार, शशिकांत रविवार को अपनी पत्नी और बच्चों को पीपीगंज स्थित उनके मायके छोड़कर शाम को घर लौटा था। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था।

आज सुबह, जब उसकी मां घर के कामकाज के सिलसिले में निकलीं, तो उन्होंने शशिकांत को उसके कमरे में छत के पंखे से लटका देखा। मां की चीख पुकार सुनकर ऊपर सो रहा उसका भाई तुरंत नीचे आया और आनन-फानन में शव को फंदे से उतारा गया।

इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.