बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामद

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के थाना जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के थाना जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक व सफेद धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं। बदमाश पर दिल्ली, मथुरा व बुलन्दशहर में लूट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट के लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात को थाना जहांगीराबाद पुलिस व स्वाट टीम देहात ग्राम जलीलपुर से औरंगाबाद मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश की बाइक फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पकड़े गए बदमाश की पहचान पिंकल पुत्र संजीव, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना औरंगाबाद, जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में पता चला कि पिंकल ने 29.06.2026 को थाना जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित एक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 349/26 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।

अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जहांगीराबाद पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, थाना जहांगीराबाद
उ0नि0 नरपाल सिंह, उ0नि0 पंकज चौधरी, उ0नि0 सौरभ कुमार
है0का0 संदीप मलिक, का0 सचिन शर्मा, का0 रामपाल शर्मा, का0 विश्ववीर

स्वाट प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री
है0का0 कुलदीप सिंह, है0का0 विवेक कुमार, है0का0 अरुण कुमार, का0 आकाश चौहान, का0 अजय सोलंकी, का0 राजकुमार सिंह, का0 भरत कुमार, का0 मनीष खोखर, का0 विपिन कसाना, का0 नदीम अहमद, का0 सोहनवीर सिंह, का0 रूप सिंह, का0 अमन चौहान

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.