महराजगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र के पुरैनिहा गांव में बीती रात एक विवाहित युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र के पुरैनिहा गांव में आज एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान लगभग 30 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है, जिसकी एक 10 वर्षीय बेटी भी है।

जानकारी के अनुसार, दीपक की पत्नी ने समूह से कुछ पैसे उधार लिए थे। दीपक हाल ही में बाहर से कमाकर अपने घर लौटा था, जहां उसके माता-पिता और पत्नी साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि कल रात किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई दीपक की पत्नी घर से कही चली गई थी।

आज सुबह जब दीपक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसके पिता अंदर गए, जहां उन्होंने दीपक का शव संदिग्ध अवस्था में पाया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसी दौरान दीपक की पत्नी भी वहां आ गई और अपने पति का शव देखकर विलाप करने लगी।

फिलहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

Voice Of News 24 

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]