गोरखपुर से लेहड़ा मंदिर दर्शन करने आई महिला से मारपीट, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

लेहड़ा

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा दुर्गा मंदिर से कल शनिवार की रात मारपीट का मामला सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा दुर्गा मंदिर से कल शनिवार की रात मामला सामने आया । गोरखपुर के इस्माईलपुर से दर्शन के लिए आईं ऊषा देवी और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई।

जानकारी के अनुसार, ऊषा देवी अपने परिवार के साथ मंदिर में कढ़ाई चढ़ाने आई थीं। रात होने पर वह मंदिर की धर्मशाला में ठहरना चाहती थीं। एक प्रसाद विक्रेता ने उन्हें अपनी दुकान से प्रसाद खरीदने के एवज में मुफ्त में ठहरने का प्रस्ताव दिया।

बताते चले की कुछ देर बाद, कुछ अज्ञात लोगों ने दर्शनार्थी परिवार से विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने ऊषा देवी, उनकी चार पुत्रियों और उनके 4 वर्षीय नाती कृष्णा सहित लगभग छह लोगों को बुरी तरह से पीटा। मारपीट में घायल सभी लोगों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत लेहड़ा चौकी में दर्ज कराई है।पीड़ित परिवार के सदस्य पुलिस चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर धरना भी दिया। ऊषा देवी की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी धर्मेंद्र, उसकी पत्नी सुमन, बेटी वंदना और बेटे राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.