महराजगंज
महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में आज रविवार सुबह 7 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में आज रविवार सुबह 7 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बैकुंठपुर पावर हाउस के पास रोडवेज बस और डीसीएम ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
बताते चले कि हादसे में डीसीएम ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना के समय रोडवेज बस महराजगंज से गोरखपुर जा रही थी। डीसीएम ट्रक गोरखपुर से महराजगंज की ओर आ रहा था। घटना कि सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ट्रैफिक सामान्य कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























