अम्बेडकरनगर:समाजवादी पार्टी के नेताओं ने दो दर्जन से अधिक बच्चों को स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री का किया वितरित

अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर के जलालपुर तहसील क्षेत्र के अजईपुर गांव में अनन्या के घर में पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

अम्बेडकरनगर के जलालपुर तहसील क्षेत्र के अजईपुर गांव में अनन्या के घर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने दो दर्जन से अधिक बच्चों को स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

अंबेडकरनगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान स्कूल बैग के साथ भागी थी बच्ची

बताते चले कि यूपी के अंबेडकरनगर में अतिक्रमण की कार्रवाई के मौके पर आठ साल की बच्ची अनन्या यादव अपने घर से स्कूल बैग लेकर भागी थी. उस दौरान उसका घर ध्वस्त किया जा रहा था. स्कूल बैग लेकर भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कार्यक्रम में सांसद लाल जी वर्मा, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व विधायक सुभाष राय, पूर्व विधान परिषद सदस्य अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा, सपा नेता सिद्धार्थ मिश्रा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इस आयोजन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया और उनके लिए शिक्षा के अवसरों को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.