दिल्ली से नेपाल के मुक्तिनाथ धाम के शांति पदयात्रा पर निकले जैन धर्म के संतों का सोनौली बॉर्डर पर स्वागत

महराजगंज

मानव मिलन संस्था के संस्थापक और नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज समेत अन्य जैन संतों का एक समूह 2 जनवरी 2025 को दिल्ली से नेपाल के मुक्तिनाथ धाम के शांति पद यात्रा पर निकला था,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मानव मिलन संस्था के संस्थापक और नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज समेत अन्य जैन संतों का एक समूह 2 जनवरी 2025 को दिल्ली से नेपाल के मुक्तिनाथ धाम के शांति पद यात्रा पर निकला था। इस यात्रा का उद्देश्य शांति, अहिंसा और सामाजिक समरसता के सिद्धांतों को फैलाना है।

रविवार, 30 मार्च 2025 को ये संत सोनौली बॉर्डर पहुंचे, जहां उनका स्वागत नौतनवां ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भाजपा और स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं, और नेपाली श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। इससे पहले, इन संतों का स्वागत रानीपुर चौराहे, कोल्हुई और भैरहवा नेपाल में भी किया गया था।

यात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई, पूर्व संगठन मंत्री आरएसएस राकेश जैन, हरींद्रनाथ, बाल संस्कारक पुनीत मुनि महाराज, सद्धेश मुनि महाराज समेत कई अन्य प्रमुख व्यक्ति भी शामिल हैं।

राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने इस यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया कि यह यात्रा मानवता के मूलभूत सिद्धांतों को बढ़ावा देने, शांति, अहिंसा और सामाजिक समरसता के विचारों को फैलाने के लिए है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म का मूल सिद्धांत अहिंसा है और इस यात्रा के माध्यम से अहिंसा, शांति, और करुणा के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, भाजपा नेता समीर त्रिपाठी, पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, चंद्र प्रकाश मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा, विकास जैन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण