महराजगंज: कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

महराजगंज

महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के पुरैनिहा चौराहे पर एक कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के पुरैनिहा चौराहे पर एक कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखे नगदी रुपये सहित लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से बढ़ने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में भारी वित्तीय नुकसान हुआ है, हालांकि किसी जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.