महराजगंज: तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज के थाना कोतवाली फरेंदा क्षेत्र में आज बुधवार को लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के थाना कोतवाली फरेंदा क्षेत्र में आज बुधवार को लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फरेंदा से गोरखपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतका की पहचान ललिता पत्नी बैजनाथ , उम्र 53 वर्ष, निवासी खडखोडा थाना बृजमनगंज के रूप में हुई है। महिला के पांच बच्चे है जिनमें से एक बच्ची की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी की शादी नहीं हुई है। महिला दवा कराने के लिए कैंपियरगंज जा रही थी, जब यह हादसा हुआ।

 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए महाराजगंज भेज दिया साथ ही, डीसीएम को अपने कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24