महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से मचीं सनसनी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Voice Of News 24 

16 Nov 2024 22:45 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में एक युवक का अज्ञात कारणों से सड़क किनारे झाड़ियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत निचलौल-सिसवा मार्ग पर स्थित एक निजी पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे झाड़ियां में एक युवक का शव मिलने से लोगों में खलबली मच गई है । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक निचलौल नगर के बरगदवा वार्ड निवासी छोटेलाल उर्फ मकाई पुत्र नंदलाल बनकटवा गांव के समीप सड़क किनारे बने गड्ढे में मछली मछली पकड़ रहा था। जिसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। फिलहाल पुलीस मामले का पर्दाफाश करने के लिए अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.