बुलंदशहर: महंगाई से बेहाल व्यापारियों ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, तत्काल राहत की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी/अपर मजिस्ट्रेट संजय सिंह को सौंपा।

जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि को व्यापार और आम जनजीवन के लिए घातक बताया गया।

ज्ञापन सौंपने से पहले पदाधिकारियों ने कहा कि आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ यह कार्यक्रम किया जा रहा है। लगातार बढ़ रही कीमतों से छोटे व्यापारी, लघु एवं कुटीर उद्योग और आम उपभोक्ता सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

व्यापार मंडल की प्रमुख मांगें

पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में तत्काल कमी की जाए।

घरेलू एलपीजी गैस पर सब्सिडी बहाल कर आम जनता को राहत दी जाए।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए जाएं, ताकि होटल व्यवसायी और लघु उद्योगों को सहारा मिल सके।

उत्तर प्रदेश में बिजली बिलों* पर लगा 10% ईंधन अधिभार तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।

परिवहन लागत*कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे सब्जी, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित हो सकें।

जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने कहा कि ट्रांसपोर्ट महंगा होने से हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। इससे व्यापार ठप हो रहा है और आम आदमी का मासिक बजट गड़बड़ा गया है। यदि सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो इसका असर रोजगार और जनजीवन पर और गहरा होगा।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

जिला संरक्षक अभिषेक अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री गौरव गुप्ता, कार्यालय प्रमुख राजेश कुमार, जिला मंत्री सुशील अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, रामकुमार गोयल, भव्य शर्मा, मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.