सिद्धार्थनगर से दिल दहला देने वाली खबर, संदिग्ध परिस्थितियों में बोरे में बंधा मिला युवती का शव, मामले की जड़ तक पहुंचने में जुटी प्रशासन

Voice Of News 24 

16 Nov 2024 22:28 PM

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक युवती का शव बोरे में बंधा मिलने से आस-पास के क्षेत्रों में मातम का माहौल बन गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जोरों पर है। बेटी बचाओ का परिणाम कुछ इस तरह निकलेगा तो कैसे पढ़ेंगी बेटियां। जब जीवित रहेंगी बेटियां तभी तो पढ़ेंगी बेटियां।
उक्त पंक्तियां सिद्धार्थनगर में हुए घटनाक्रम से संबंधित है। जहां एक युवती का शव बोरे में बंधा मिला है।
दरअसल सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमौना पाण्डेय गांव के बगल स्थित रास्ते किनारे एक युवती का शव बोरे में बंधा हुआ मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, और युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतिका युवती के चेहरे पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक घटना के समय,भारतभारी में कार्तिक स्नान मेला चल रहा है, जिसके कारण इस रहस्यमय घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
डुमरियागंज पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंच गयी और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और हत्याकांड की पुष्टि के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Voice Of Nwes 24