सिद्धार्थनगर:डीएम डॉ राजा गणपति आर ने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा कराई जा रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क तहत निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

Voice Of News 24 

16 Nov 2024 14:21 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर डीएम डॉ राजा गणपति आर ने कल शुक्रवार को ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा कराई जा रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तहत बांसी-धानी रोड का निरीक्षण किया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर डीएम डॉ राजा गणपति आर ने कल शुक्रवार को ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा कराई जा रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बांसी-धानी रोड पर स्थित सेमरा से बेलौहा वाया मरवटिया बाजार निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्य में उपयोग हो रहे सामग्री की जांच की और ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की कमी न रहे और परियोजना तय समय सीमा में पूरी हो सके।

इस निरीक्षण का उद्देश्य सड़क निर्माण को गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ बनाना था ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सड़कों की सुविधा प्राप्त हो सके। अधिकारियों ने सड़क निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

 

Voice Of News 24